गया, अप्रैल 3 -- थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने कोंच थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के सकरी गांव निवासी मो. महताब, जो कोंच में श्रृंगार की दुकान चलाता है, से उसकी सात वर्षों से जान-पहचान थी। बीते चार वर्षों से आरोपी शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा। हाल में शादी का दबाव बनाने पर उसने इंकार कर दूसरी लड़की से निकाह की बात कही। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.