छपरा, अप्रैल 26 -- 11 - दाउदपुर के इनायतपुर में मोबाइल टावर पर चढ़कर बैठी युवती 12 - युवती से मोबाइल से बात करते सदर इंस्पेक्टर किरण शंकर दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के इनायतपुर मिश्र टोला में रविवार को उस वक्त फिल्मी दृश्य सजीव हो उठा, जब प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवती करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। पूरा घटनाक्रम मशहूर फिल्म शोले के दृश्य की याद दिलाता रहा। फर्क बस इतना था कि यह रील नहीं, बल्कि हकीकत थी। देखते ही देखते हजारों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि युवती आजमगढ़ की रहने वाली है और युवक दाउदपुर थाना क्षेत्र के तकिया गांव का निवासी है। यह भी पढ़ें- प्रेम-प्रसंग में युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, इलाके में अफरा-तफरी दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। युवती रविवार ...