गोरखपुर, मार्च 27 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के राघोपट्टी पडरी गांव में एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद में पानी की टंकी पर चढ़ गई। काफी प्रयास के बाद भी वह नीचे नहीं उतरी। उसका कहना था कि वह तभी उतरेगी, जब उसकी शादी उसके प्रेमी से कराई जाएगी। इस घटना से पुलिस भी खासी परेशान रही। सूचना पर उसका प्रेमी भी मौके पर पहुंच गया। वह पानी की टंकी पर चढ़ा और युवती की मांग में सिंदूर भरा, जिसके बाद वह नीचे उतरी। करीब तीन घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखकर लोग हैरत में थे।ग्राम पंचायत जंगल रसूलपुर नंबर दो के बंगला टोला निवासी एक हाईस्कूल की छात्रा शुक्रवार सुबह करीब दस बजे राघोपट्टी पडरी स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। उसने प्रेमी से शादी न होने पर आत्महत्या की धमकी दी। सूचना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.