शादी की जिद में थाने पहुंचे प्रेमी युगल, समझौते के बाद घर लौटे
शाहजहांपुर, जून 17 -- शाहजहांपुर। खुटार क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले प्रेमी युगल मंगलवार रात शादी की जिद को लेकर परिजनों को बिना बताए खुटार थाने पहुंच गए। दोनों ने पुलिस से एक साथ रहने और शादी कराने की बात कही। सूचना पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और उनके परिजनों को थाने बुला लिया। प्रेमी युगल ने बताया कि वे काफी समय से एक-दूसरे के संपर्क में हैं और मोबाइल पर बातचीत करते रहे हैं, लेकिन दोनों परिवार शादी के लिए तैयार नहीं हैं। इसी वजह से उन्होंने थाने पहुंचकर अपनी बात रखी। थाने में देर रात तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझौते का दौर चलता रहा। यह भी पढ़ें- प्रेमी युगल ने मंदिर में रचायी शादी पुलिस ने भी दोनों को समझाने का प्रयास किया। आखिरकार आपसी सहमति बनने के बाद प्रेमी युगल को उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। घटना क्षेत्र में च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.