सहारनपुर, अगस्त 3 -- Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में प्रेम-प्रसंग को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी न होने से आहत प्रेमी युगल ने मौत को गले लगा लिया। दोनों ने परिवार वालों के खिलाफ जाकर चिलकाना क्षेत्र के दुमझेड़ा गांव के श्मशान के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मौके से प्रेमिका का लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुमझेड़ा निवासी अंकुर और पड़ोसी गांव की रहने वाली उसकी दूर की रिश्तेदार युवती के बीच पिछले तीन-चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजन तैयार नहीं थे। रविवार देर रात दोनों ...