अलीगढ़, नवम्बर 30 -- यूपी के अलीगढ़ में महिला सिपाही की आत्महत्या को लेकर उसके पिता करमवीर सिंह ने कहा कि हेमलता का स्वभाव ऐसा नहीं था कि वह इस तरह टूट जाए। उसने जरूर किसी के दबाव या तनाव में आकर यह कदम उठाया है। इसके पीछे की बात छिपाई जा रही है। पुलिस तह तक जाकर जांच करे। यह भी कहा कि सीसीटीवी कैमरे व सीडीआर खंगाले तो सच सामने आ जाएगा। रिटायर दारोगा के मकान में किराए पर रहने वाली बेटी को लेकर पिता का कहना है कि उसे शादी में आने के लिए छुट्टी मिल गई थी। दोपहर में ही बातचीत हुई और बिल्कुल ठीक लग रही थी। फिर इस तरह का कदम कैसा उठा सकती है। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में किराये के मकान में रह रही एक महिला सिपाही ने शनिवार दोपहर को आत्महत्या कर ली। घटना से पहले चंद मिनट पहले ही उसने व्हॉट्सऐप पर स्टेटस डाला था। इसके बाद पुलिस मकान मे...