शादी की खुशी मातम में बदलीं किशोर की मौत से कोहराम
अलीगढ़, मार्च 26 -- अकराबाद, संवाददाता। कौड़ियागंज के पठान मोहल्ला निवासी मोहम्मद कैफ की असमय मौत ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया। जिस घर से वह हंसी-खुशी बारात में शामिल होने के लिए निकला था, वहीं कुछ ही घंटों बाद उसके निधन की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां-बाप समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख-पुकार और विलाप से माहौल गमगीन बना हुआ है। हर आने-जाने वाले की आंखें नम हैं और माहौल में सन्नाटा पसरा हुआ है। मोहल्ले में भी मातम छाया हुआ है। जैसे ही घटना की सूचना पहुंची, बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंचने लगे। हर कोई परिजनों को ढांढस बंधाने की कोशिश करता नजर आया, लेकिन गम इतना गहरा है कि शब्द भी कम पड़ते दिखे। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।बताया जाता है कि कैफ अपने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.