गढ़वा, मई 10 -- केतार, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के छाताकुंड गांव में उस समय शादी की खुशियां मातम में बदल गई जब अपने बहु के छेंका करने जा रहे कन्हाई उरांव और उनके परिजन से भरी टेम्पो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। श्रीबंशीधर नगर के दहेड़िया गांव में विपरीत दिशा से आ रही मैजिक और टेम्पो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में छाताकुंड के दो सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छाताकुंड निवासी टेम्पो चालक बेचू उरांव के पुत्र अवधेश उरांव और मनबोध उरांव के 12 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार शामिल है। सभी श्री बंशीधर नगर के कुंबा गांव में छेंका करने जा रहे थे। उनकी मौत की सूचना पर गांव में दो परिवारों के चीत्कार से दहल उठा। घटना से परिवार में शादी की खुशी मातम में बदल गया। यह भी पढ़ें- जवान बेटे का शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम, शादी का माहौल गम में बद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.