सहरसा, मई 12 -- सोनवर्षा राज, संवाद सूत्र। नगर पंचायत वार्ड संख्या 16 में शादी की तैयारियों के बीच करंट लगने से 15 वर्षीय आलोक कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी अनुसार जीतेन्द्र कुमार की बड़ी बेटी नेहा कुमारी की शादी बुधवार को महिषी प्रखंड के सतरवार गांव से होनी थी। घर में सजावट और अन्य तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान छोटा भाई आलोक बिजली से जुड़े काम के दौरान करंट की चपेट में आ गया। रो-रोकर बेहाल हुई मां और बहन: परिजन तत्काल उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- मवेशी चराने के दौरान हुई वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत, परिजन में मचा कोहराम घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया। मां संगीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि बहन नेहा कुमारी बार-बार बेहोश हो रही थी। ग...