मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- चरथावल थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह मेरठ से शादी समारोह में शिरकत कर लौट रहे एक ही परिवार के युवकों की एक्सयूवी-500 कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। भीषण हादसे में दो सगे भाइयों के पुत्रों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चरथावल में दो दिन में सड़क हादसों में चार युवकों की मौत हो चुकी है। कस्बे के मोहल्ला कानून गोयान निवासी मेघराज और बेघराज का परिवार मेरठ में एक शादी समारोह में गया था। शुक्रवार सुबह वापसी के दौरान मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग पर सीएनजी पेट्रोल पंप के समीप अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और भीतर सवार युवक बुरी तरह फंस गए।सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.