गुमला, अप्रैल 3 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के उपर डुमरी निवासी 28 वर्षीय अलका केरकेट्टा और उसके 20 वर्षीय भाई कुलदीप केरकेट्टा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सात अप्रैल को अलका केरकेट्टा की महुआडांड़ में शादी तय है। इसी सिलसिले में भाई-बहन बाइक से गुमला खरीदारी करने आ रहे थे,जबकि उसके पीछे परिवार के अन्य सदस्य दूसरी बाइक से चल रहे थे। इसी दौरान बांसडीह घाटी के समीप सामने से आ रही एक बोलेरो वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनो ने दोनो घायलों को तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.