दरभंगा, अप्रैल 12 -- संजय लाला दरभंगा। सिंहवाड़ा पुल के नीचे शनिवार दोपहर फल की दुकान के सामने खड़े पिता-पुत्री को तेज रफ्तार पिकअप वैन ने रौंद दिया। दुर्घटना में 21 वर्षीय युवती शालिनी कुमारी ने पिता की आंखों के सामने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पिता हरि किशोर गुप्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शालिनी मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के चिचड़ी गांव की रहनेवाली थी। गंभीर रूप से घायल हरि किशोर गुप्ता को डीएमसीएच से पीएमसीएच रेफर किया गया है।परिजनों ने बताया कि शालिनी बीए फाइनल की परीक्षा पास कर चुकी थी। रविवार को शादी के सिलसिले में उसे देखने के लिए लड़के वाले आने वाले थे। इसी की तैयारी और जरूरी सामान की खरीदारी के लिए वह अपने पिता के साथ बाइक से सिंहवाड़ा आई थी। खरीदारी के बाद उसे ब्यूटी पार्लर जाना था और फिर घर लौटना था। पिता-पुत्री बाइक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.