शादी की आड़ में मानव तस्करी, पांच पर एफआईआर
बगहा, अगस्त 11 -- पिपरासी,एक संवाददाता। थानाक्षेत्र में बीते कई वर्षों से शादी के आड़ में चल रहे मानव तस्करी पर पुलिस ने सोमवार को बड़ा प्रहार किया है। इसमें लिप्त पांच लोगों पर पुलिस में एफआईआर दर्ज की है। वहीं एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों पर कुर्की की कार्रवाई के लिए इश्तेहार चिस्पाने की कार्रवाई भी की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि भैंसाहिया गांव निवासी रेखा देवी ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि वह कुछ दिनों के लिए घर पर नहीं थी। इस बीच गांव के ही रामबाबू बिन, रामजी बिन, अनीता देवी ने यूपी के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया के और बरेली के दो व्यक्ति के साथ मिल कर साजिश रची। शादी के लिए मेरी नाबालिक बेटी को बहलाफुसला कर इटावा के एक अधेड़ के साथ फरार हो गये। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.