शादी का सामान मांगने पर विवाद, दो पक्षों में मारपीट
बदायूं, जून 19 -- शादी में दिए जाने वाले सामान की मांग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। वजीरगंज कस्बे में शादी के सामान के लेन-देन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी विजेंद्र उर्फ राजू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मार्च 2024 में उसने पड़ोसी गांव बेहटा कोड़ा निवासी यासीन पुत्र यामीन को एक पाखड़ का पेड़ दिलवाया था। आरोप है कि इसके बदले लड़की की शादी पर एक डबल बेड, ड्रेसिंग टेबल और सोफा देने की बात तय हुई थी। विजेंद्र और यासीन दोनों फर्नीचर के काम से जुड़े हैं। विजेंद्र का कहना है कि उसने अपनी जिम्मेदारी पर यासीन को काम शुरू कराने के लिए अपने गांव से पांच हजार रुपये नकद भी दिलवाए थे。 यह भी पढ़ें- द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.