सिद्धार्थ, जनवरी 6 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 23 वर्षीय युवती ने गांव के ही एक युवक पर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने, बाद में शादी से इनकार करने और दबाव बनाकर जबरन सुलहनामा कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर मामले में पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि गांव के ही युवक से उसका करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। इस दौरान युवक ने उससे शादी का वादा किया। इस भरोसे पर दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। युवती का आरोप है कि जब उसने विवाह की बात को लेकर दबाव बनाया तो युवक पहले टालमटोल करता रहा और बाद में साफ इनकार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को आरोपित युवक अपने कुछ सहयोगियों के साथ उसके पास पहुंचा और सामाजिक बदनामी का डर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.