शादी का रिश्ता टूटने के बाद 33.25 लाख रुपये हड़पने और धमकी देने का आरोप, पांच पर मुकदमा
रामपुर, अगस्त 23 -- सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शादी का रिश्ता टूटने के बाद करीब 33.25 लाख रुपये की नकदी, जेवरात, बाइक और मोबाइल फोन वापस नहीं करने तथा धमकी देने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम मंसूरपुर निवासी मौ. अकबर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री के विवाह का रिश्ता मुरादाबाद निवासी सादिक पुत्र रजा हुसैन के साथ तय किया था। तहरीर के मुताबिक रिश्ता तय होने के सामान दिया गया। बाद में सादिक का नाम हत्या के एक मामले में सामने आने के बाद शादी का रिश्ता समाप्त कर दिया गया।आरोप है कि रिश्ता खत्म होने पर आरोपियों ने रकम और सामान वापस करने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में टालमटोल करने लगे। 21 जुलाई 2026 को रकम और सामान वापस मांगने पर उसे डराया-धमकाया गया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.