अलीगढ़, फरवरी 28 -- गोंडा, संवाददाता। कस्बा थाने में हेमन्त पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम विसावर थाना सादावाद जिला हाथरस ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि मेरी शादी 9 वर्ष पूर्व दुर्गेश पुत्री हुकम सिंह निवासी रजावल थाना गोंडा जिला-अलीगढ़ के साथ बिना किसी दान-दहेज के साधारण तरीके से सम्पन्न हुई थी। इस दौरान एक पुत्री उन्नती उम्र 5 माह पैदा हुई। पत्नी दुर्गेश विवाह के समय से ही अपने मायके में अधिक और मेरे घर पर कम रहती थी और बिना बताये मायके चली जाती थी। दिनांक 13 जनवरी 2025 को मेरी पत्नी दुर्गेश का भाई प्रेमवीर मेरे घर आया और घर में शादी का बहाना बनाकर अपनी बहन को सोने चांदी के जेवर व 10 हजार रूपये के साथ विदा करा ले गए। तब से दुर्गेश अपने मायके में ही है। जब मैं उसे बुलाने गया तो आने से मना कर दिया। मां का जेवर और रुपया वापिस करने को कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.