शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण व गर्भपात कराने का आरोप
हजारीबाग, मई 14 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने तथा गर्भपात कराने के आरोप में बड़कागांव पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिया। भुक्तभोगी रांची जिला के बुढ़मू थाना अंतर्गत गम्हरिया चैनगड्डा निवासी 24 वर्षीय युवती ने बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोखुर्द निवासी पवन मुंडा पर शादी का प्रलोभन देकर तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है। उक्त आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 82/26 के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन मुंडा को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिया। आरोप है कि इलाज के नाम पर पवन मुंडा, उसके पिता, मां एवं मामा ने गर्भपात करा दिया। इसके बाद उसे पुनः अपने घर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.