दुमका, अप्रैल 3 -- दुमका, प्रतिनिधि।शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ यौन शोषण करने के मामले में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने साहिबगंज जिला के कोलाटपोखर थाना अन्तर्गत कोटालपोखर निवासी अमन बास्की को गिरफ्तार कर दुमका ले आई है। यह कार्रवाई युवती के बयान पर मुफस्सिल थाना की पुलिस ने की है। युवती दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत एक गांव की निवासी है और वह साहिबगंज के अमन बास्की से प्यार कर बैठी। आरोपी संताली गाना गाया करता था और दुमका सहित संताल परगना के कई जिलों में जाकर रील्स बनाने का भी काम किया करता था। कुछ माह पहले युवक की मुलाकात उक्त युवती से हो गई। दोनों के बीच प्रेम हो गया और वह रील्स बनाने के बहाने युवती को बाहर भी ले जाने लगा। इसी बीच युवक ने युवती के साथ अवैध संबंध बनाया। कुछ दिनों के बाद वह जब युवक पर शादी के लिए दबाव बनाई तो वह साफ ...