हाजीपुर, फरवरी 26 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता शादी का प्रलोभन देकर अस्पताल संचालक के द्वारा एक नर्स से यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर पीड़ित नर्स (लड़की) ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी में बताया गया है कि हॉस्पिटल रोड स्थित अहान हॉस्पिटल में नर्स का काम करती थी। काम करने के दौरान हॉस्पिटल मालिक अविनाश कुमार के साथ परिचय हुआ। कुछ दिन बाद वहां से काम छोड़कर चली गई, लेकिन अविनाश कुमार से बातचीत होती रही। वर्ष 2024 के नवंबर में अविनाश कुमार ने शादी का प्रलोभन देकर हाजीपुर स्थित अपने आवास पर बुलाया और मेरे साथ यौन शोषण किया। अविनाश कुमार मेरे साथ दिसंबर 2025 तक यौन शोषण करता रहा। इसी बीच उसने गर्भनिरोधक दवाइयां भी खिलाई। इसके बाद मैंने अविनाश पर शादी का दबाव बनाया तो वह शादी से इनकार करने लगा। जब मैं अस्...