शादी का निमंत्रण निकला ट्रैप, खाते से उड़ाये 5.41 लाख
बरेली, मई 18 -- शादी के निमंत्रण कार्ड का मैसेज भेजकर साइबर ठगों ने एक युवक के खाते से 5.41 लाख रुपये उड़ा लिए। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शाही के गांव दुनका निवासी नितिन गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक शादी का कार्ड पीडीएफ फाइल के रूप में भेजा गया था। उन्होंने जैसे ही उसे डाउनलोड किया, उनका व्हाट्सएप अकाउंट डिलीट हो गया। इसके बाद उन्होंने दोबारा व्हाट्सएप शुरू किया तो करीब दो महीने पुराना डेटा मिला। मगर ज्यादा तकनीकी जानकारी न होने पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद पांच मई की सुबह 4:16-4:45 के बीच उनके बैंक खाते से नौ ट्रांजेक्शन में पांच लाख 41 हजार 85 रुपये निकाल लिए गए। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने बैंक से संपर्क करके पूरे प्रकरण की जानकारी दी और अब साइबर क्राइम थाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.