नवादा, अप्रैल 23 -- अपनी शादी का निमंत्रण पत्र बांटने घर से निकले दूल्हे की रूपौ थाना क्षेत्र के कनौलिया गांव के पास बुधवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पकरीबरावां थाना क्षेत्र के तरहारा गांव निवासी बालक यादव के 30 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार के रूप में हुई है। छह दिन बाद 28 अप्रैल को उसकी बारात जाने वाली थी। मगर हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्रामीण सड़क से निकल कर अचानक स्टेट हाइवे 82 पर आए बाइक सवार को एक चारपहिया वाहन ने रौंद दिया। जिससे दिलीप और उसके साथ रहे उसका दोस्त रंजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने रोह पीएचसी से सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथ रहे रंजन कुमार को बेहतर इलाज के लिए विम...