कोडरमा, जुलाई 1 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। इन दिनों शादी-विवाह का मौसम होने का फायदा साइबर अपराधी भी उठा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के व्हाट्सएप पर शादी के निमंत्रण के नाम पर फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं।

साइबर अपराध का तरीका इन संदेशों में लिखा रहता है, शादी में जरूर आइए, इनविटेशन कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें। इसके साथ एक एपीके फाइल या संदिग्ध लिंक भी भेजा जाता है। साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, एपीके फाइल पर क्लिक करते ही वह मोबाइल में इंस्टॉल हो जाती है और अपराधियों को मोबाइल का एक्सेस मिलने की आशंका रहती है। इसके बाद बैंकिंग ऐप, ओटीपी, संपर्क सूची तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां खतरे में पड़ सकती हैं। कई मामलों में लोगों के बैंक खातों से रुपये भी निकाल लिए जाते हैं। ग्रामीण इलाकों में तकनीकी जानकारी की कमी के कारण लोग ऐसे ...