मुरैना, जुलाई 7 -- मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां शादी का दबाव बना रही 16 साल नाबालिग किशोरी की उसके प्रेमी ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव को राजस्थान के दौसा जिले में रेलवे ट्रैक के पास बने एक गहरे टैंक में दफना दिया। करीब तीन महीने बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मानव कंकाल बरामद किया है। अब कंकाल की पहचान की पुष्टि डीएनए जांच के जरिए की जाएगी। यह मामला मुरैना जिले के नगरा थाना क्षेत्र का है। 28 मार्च कोलड़ती के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। जांच के दौरान पुलिस का शक लड़की के प्रेमी पर गया। हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी टूट गया और हत्य...