नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- गोरखपुर/देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। यूपी के देवरिया में चलती कार से महिला शिक्षक के फेंके गए शव के मामले में पुलिस ने विद्यालय प्रबंधक को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों का दावा है कि आरोपी ने पूरा राज उगल दिया है। महिला शिक्षिका से विद्यालय प्रबंधक का प्रेम प्रसंग था। शादी का दबाव बनाने पर छुट्टी के दिन विद्यालय बुलाया और घुमाने का झांसा देकर कार में ले जा गला दबाकर हत्या कर दी थी। फिर कार में शव रखकर दिनभर घूमता रहा। पुलिस ने कार को भी बरामद कर लिया है। ये घटना रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कन्हौली का है। जहां सड़क के किनारे चलती कार से एक 24 वर्षीया युवती का शव फेंक कर लोग फरार हो गए थे। युवती के चेहरे और कुछ अन्य जगहों पर चोट के निशान थे। रविवार रात पुलिस ने शव की शिनाख्त गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र की युवती क...