नई दिल्ली, मार्च 13 -- दिल्ली के लाहौरी गेट पुलिस ने होटल के कमरे में लड़की की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को शुक्रवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 24 साल के अभिषेक तिवारी के तौर पर हुई है। आरोपी ने बताया कि युवती लगातार शादी करने के लिए जिद कर रही थी। इस वजह से हत्या कर दी। डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि बुधवार रात को चर्च मिशन पुलिस चौकी के पास होटल के कमरे से लड़की की लाश बरामद हुई थी। पुलिस ने परिस्थितियों के आधार पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएचओ योगेश्वर सिंह की देखरेख में चौकी प्रभारी हरीश यादव की टीम ने जांच शुरू की। होटल के रजिस्टर से मालूम हुआ कि युवती अपने पुरुष मित्र अभिषेक तिवारी के साथ दोपहर में आई थी। फिर अभिषेक करीब तीन बजे होटल से बाहर निकला था। पुलिस को हत्या का शक अभिषेक पर था। डीसीप...