शादी का दबाव बनाने को युवक कर रहा ब्लैकमेल
आगरा, जून 24 -- रकाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को ऑटो चालक से दोस्ती महंगी पड़ गई। आरोपित अब युवती पर शादी का दबाव बना रहा है। मना करने पर उसे समाज में बदनाम करने और परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपित की धमकियों के बाद पीड़िता ने ब्यूटीपार्लर जाना छोड़ दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपित ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने बताया कि वह कमला नगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण लेने जाती थी। आने-जाने के दौरान उसकी पहचान ऑटो चालक विकास (हाल निवासी दिल्ली) से हो गई। यह भी पढ़ें- युवती की फोटो और वीडियो वॉयरल करने की धमकी बातचीत के दौरान दोस्ती हो गई। एक दिन सफर के दौरान आरोपित ने धोखे से उसके बैग से आधार कार्ड, फोटो और अन्य दस्तावेज के फोटो खींच लिए। युवती का कहना है कि जब उसने ऑटो से आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.