देहरादून, नवम्बर 24 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। एक महिला ने अपने साथी के खिलाफ शोषण और मारपीट का आरोप लगाया है। आरोपी व्यक्ति ने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद शादी का झूठा वादा देकर उसके साथ वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए। दोनों से जन्मी संतान को भी उपेक्षित रखा। रायपुर पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने खुद को बड़ा बिल्डर बताते हुए महिला और उसके परिवार को झूठे सपने दिखाए थे। उसने दावा किया था कि देहरादून व दिल्ली में उसके कई मकान-फ्लैट हैं और वह शादी के बाद महिला को सुख-सुविधाएं प्रदान करेगा। इन बातों पर विश्वास कर महिला उसके साथ रहने लगी। फरवरी 2021 से दिसंबर 2022 तक दोनों कैनाल रोड स्थित किराए के मकान में रहे। इस दौरान दिसंबर 2022 में एक पुत्री का जन्म भी हुआ। बच्ची के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.