शामली, मार्च 5 -- शादी का झांसा देकर कैराना के युवक द्वारा पश्चिमी बंगाल की युवती का शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। मामले में पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पश्चिमी बंगाल की रहने वाली एक युवती ने गुरुवार को कैराना कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी है। पीड़िता ने बताया कि वह और कैराना का एक युवक बंगाल में एक ही जगह नौकरी करते थे। आरोप है कि युवक ने उसे अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उसे लगभग पांच सालों तक रिलेशनशिप में रखा गया। शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया गया और फिर शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने बंगाल में ही मुकदमा दर्ज कराया, तो आरोपी के परिजन वहां पहुंचे और शादी कराने का आश्वासन देते हुए मा...