लखनऊ, अगस्त 5 -- मड़ियांव में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने की एफआईआर दर्ज कराई है। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। मड़ियांव में परिजनों के साथ पीड़ित युवती रहती है। युवती के मुताबिक 60 फीटा रोड जानकीपुरम निवासी अतुल कुमार रावत से करीब छह साल से पहले उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि आरोपी अतुल रावत ने उसको शादी का झांसा दिया। इस बीच कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब वह 15 सप्ताह की गर्भवती हो गई तो आरोपी से शादी करने को कहा। आरोप है कि अतुल ने शादी करने से साफ मना कर दिया। यहां तक की...