शादी का झांसा दे शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
अलीगढ़, जून 19 -- छर्रा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बरला के भवीगढ़ की रहने वाली महिला ने छर्रा थाने में तहरीर दी। महिला का आरोप है कि छर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बाईं कला निवासी सुभाष ने उससे शादी का वादा किया था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब महिला ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए छर्रा थाना पुलिस ने आरोपी सुभाष के खिलाफ अपराध संख्या 159/26 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है। जांच म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.