मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरपुर। सीतामढ़ी की एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण व गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें अहियापुर थाना क्षेत्र के बिजली मिस्त्री विजय कुमार को आरोपित बनाया है। एफआईआर में कहा है कि विजय गांव में बिजली का काम करने आता-जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच हुई जान-पहचान बाद में प्रेम-संबंध में बदल गई। विजय ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और चुपके से फोटो व वीडियो बना लिया। आरोपित ने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल की धमकी दे उसे अपने घर ले गया और कोर्ट मैरिज का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। छल-कपट से उसका गर्भपात भी करवा दिया। पंचायती के बाद भी आरोपित शादी से मुकर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...