शादी का झांसा दे यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार
धनबाद, जून 14 -- बाघमारा थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। बाघमारा पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए मामला दर्ज कर आरोपी युवक मनोज कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि मनोज कुमार यादव पिछले पांच साल से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। शादी करने की बात करने पर तरह-तरह का बहाना बनाकर शादी से इनकार कर रहा है। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया दुष्कर्म,मामला दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.