मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। शादी का झांसा देकर बेला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में 34 वर्ष की महिला का यौन शोषण करने में 27 वर्षीय राहुल कुमार को आरोपित बनाया गया है। महिला जब गर्भवती हो गई तो मारपीट कर व दबाव देकर उसका गर्भपात करा दिया गया। इसके बाद युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस संबंध में पीड़िता ने महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि शादी का झांसा देकर राहुल उसका यौन शोषण करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। उसपर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। इसका विरोध करने पर 17 दिसंबर 2022 को उसके साथ मारपीट की गई। बेहोशी की हालत में उसे निजी क्लीनिक में ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया गया। इसके बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.