अलीगढ़, जुलाई 3 -- इगलास, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी, मारपीट और मानसिक व आर्थिक शोषण करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।मामला पिछले साल मार्च 2026 का है। पीड़ित महिला ने 24 मार्च 2026 को इगलास थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे फंसाया और उसके खाते से पैसे निकाल लिए। आरोपी पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने झूठ बोलकर पीड़िता से शादी की। इसके बाद वह महिला के साथ मारपीट और शारीरिक-मानसिक शोषण करने लगा।इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही थी। गुरुवार को सटीक लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने दिल्ली में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी अजय पुत्र रमेश, निवासी नगला बंजारा, मथुरा, हाल ...