देहरादून, फरवरी 24 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राजपुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के चंगुल से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। इंस्पेक्टर राजपुर प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि बीते चार नवंबर को राजपुर क्षेत्र से एक किशोरी अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि मिंटू नाम का युवक उसे अपने साथ ले गया है। पुलिस टीम ने मंगलवार को आईटी पार्क गेट, सहस्रधारा रोड के पास से आरोपी मिंटू (21) पुत्र मनोहर सिंह निवासी किरतपुर (बिजनौर, यूपी) को धर दबोचा। आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.