श्रावस्ती, अप्रैल 4 -- श्रावस्ती, संवाददाता। शादी का झांसा देकर नृत्यांगना के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे थाने लाकर जेल भेजा गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। हरदत्तनगर गिरण्ट थाना क्षेत्र निवासी एक युवती करीब एक वर्ष पूर्व एक मांगलिक कार्यक्रम में नृत्य करने गई थी। वहां उसकी मुलाकात लखीमपुर खीरी जिले के थाना ईशानगर के ग्राम फत्तेपुर निवासी वर्तमान पता श्रीरामघाट शिव मंदिर डासना गेट ग्रामीण कमिश्नरेट गाजियाबाद निवासी शिवशंकर बाजपेई पुत्र हरवंश बाजपेई से हुई। शिवशंकर ने कार्यक्रमों में बुकिंग कराने के बहाने पीड़िता से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। धीरे-धीरे उससे संपर्क स्थापित कर उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया। बाद में आरोपी ने पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संब...