जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- बर्मामाइंस में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ यौन शोषण करने और दो बार जबरन गर्भपात कराने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में सिदगोड़ा के शिवसिंह बगान निवासी एन हरिश को आरोपी बनाया गया है। वहीं, उसके पिता एन वेंकट रमना और मां एन निर्मला को भी सह-अभियुक्त के रूप में नामजद हैं। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी और पीड़िता के बीच 21 नवंबर 2024 को जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि हरिश ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए। वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने दबाव बनाकर गर्भपात करवा दिया। हरिश का पीड़िता के घर पर आना-जाना भी था, जिससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोपी के माता-पिता भी घटनाक्रम से अवगत थे, इसके बावजूद उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया।जब पीड़िता ने शादी करने को कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.