बांदा, अप्रैल 27 -- बांदा। बिसंडा थाने के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उसकी बेटी इंटर की छात्रा है। 23 अप्रैल को अपने छोटे भाई के साथ रिजल्ट देखने साइकिल से ओरन गई थी। रास्ते में कोर्रही गांव का रेहान पुत्र इमामुद्दीन मिल गया। उसने वहां से भाई को घर भेज दिया और खुद रिजल्ट दिखाने बेटी को ले गया। तब से बेटी घर वापस नहीं लौटी और न ही उसका कहीं पता चला रहा है। मां ने आरोप लगाया कि रेहान उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर ले गया है। उसके साथ कभी भी अनहोनी हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.