वाराणसी, जुलाई 10 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। दुर्गाकुंड क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली अनपरा (सोनभद्र) की युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात कराने, धमकी आदि का आरोप गाजीपुर के युवक और उसके परिजनों पर आरोप लगाया है। सीपी के आदेश पर भेलूपुर पुलिस ने गाजीपुर के मुर्की कला (मुर्की बुजुर्ग) के गुलशन राजभर, मां सीता, बहन पिंकी, सारिका, तन्नू, गुलशन के बहनोई विनोद खरवार और फुफेरे भाई अनुराग उर्फ अरुण पर केस दर्ज किया है। युवती के अनुसार वह हॉस्टल में रहती थी। गुलशन ने सोशल मीडिया के जरिये संपर्क किया। बताया कि किसी शादी समारोह में उसके घरवालों ने युवती की फोटो देखी तो वह पसंद आ गई है। धीरे-धीरे वह अश्लील चैटिंग और अश्लील बातें करने लगा। अप्रैल 2021 में हॉस्टल आया। हॉस्टल मालकिन से खुद को भाई बताकर उसके कमर...