सोनभद्र, मार्च 22 -- सिंगरौली, हिन्दुस्तान संवाद। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में सिंगरौली की नवानगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सूरजपुर (छत्तीसगढ़) निवासी पीड़िता ने थाना नवानगर में शिकायत दर्ज कराई कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से सिंगरौली जिले के अमलाचूरी गांव निवासी दिलीप कुमार पनिका से हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा दिया और 11 अगस्त 25 को उसे बैढ़न ले गया, जहां माजन मोड़ के पास उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने अलग जाति का हवाला देकर शादी से इंकार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...