मथुरा, दिसम्बर 23 -- थाना नौहझील पुलिस ने सगाई कर शीरीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इंकार करने के आरोपी युवक को सोमवार रात गिरफ्तार कर चालान किया। थानाध्यक्ष नौहझील सोनू कुमार ने बताया कि सोमवार रात वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार, रोहित सिंह पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी सटीक सूचना पर रात 10.25 बजे मोरकी इंटर कालेज के बाजना कट वाले रोड किनारे से चेकिंग के दौरान दिल्ली की युवती से शादी का झांसा दे सगाई करने के बाद शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी करने से इंकार करने के आरोपी युवक इसरार निवासी कस्बा नौहझील को गिरफ्तार कर चालान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.