चंदौली, मार्च 28 -- सकलडीहा। शादी का झांसा देने और दो वर्षों तक युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक पीड़िता के जीजा का सगा भाई बताया जा रहा है। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने शादी करने का वादा किया था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के इसी वादे की आड़ में आरोपी पिछले दो साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...