चंदौली, मई 3 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से शादी करने की झांसा देकर एक युवक ने कई माह तक शारीरिक संबध बनाया। जब युवती ने शादी करने की बात कही तो युवक ने इंकार कर दिया। यही नहीं लड़की के साथ गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी भी दिया। इस घटना की जानकारी होने पर परिजनों की ओर से कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार के बीएनएस की विभिन्न धारा के तहत जेल भेज दिया। कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि आरोपी युवक ईटवा गांव का परमात्मा उर्फ सागर मौर्या उर्फ गोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक अभिमन्यु राय, राजेन्द्र प्रसाद और रोहित गौंड शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.