शादी का झांसा देने और वीडियो बनाने पर केस दर्ज
भदोही, मई 27 -- चौरी। थाना क्षेत्र के एक निवासी युवक के खिलाफ पीड़ित बालिका की मां के तहरीर पर पुलिस ने शादी का झासा देने, शारीरिक संबंध बनाने, ब्लैकमेल करने और वीडियो वायरल कर देने के ममले में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। बताया जता है की आरोपी थाना क्षेत्र के के ही एक गांव निवासी है। बाजार में लकड़ी की दुकान संचालित करता था। इसी बीच दुकान के पड़ोस में रहने वाली एक बालिका को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाना शुरू किया। इस दौरान आपत्तिजनक वीडियो बना लिया बाद में वीडियो के आधार पर बालिका को ब्लैकमेल करने लगा। जब लड़की उससे दुरी बनाने लगी तो वीडियो को वायरल कर दिया। जिस ममले में पीड़िता की मा ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.