रांची, जुलाई 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू रोड मधुकम साई विहार कॉलोनी की 25 वर्षीय युवती ने शादी का झांसा देकर 5 साल तक यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोपी युवक बीरू कुमार ने शादी तय करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये और सोने की चेन ली। बाद में दहेज में 10 लाख रुपये, बाइक व अन्य सामान की मांग की। मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया, जिसके आधार पर सुखदेवनगर थाना में केस दर्ज हुआ। आरोपी युवक और उसके परिवारजनों पर एफआईआर हुई है। दर्ज मामले में पटना जिले में दानापुर के सगुना मोड निवासी युवक बीरू कुमार, पिता प्रकाश प्रसाद, मां देवी, बहन संध्या देवी, सीवान निवासी भाभी खुशबू देवी पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...