शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण
बलरामपुर, अप्रैल 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बलराम जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर अपहरण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी अपने घर से कीमती जेवरात व 60 हजार रुपये भी साथ ले गई है। बहला-फुसलाकर किशोरी को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर चार सगे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस किशोरी के साथ आरोपियों की तलाश में जुट गई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गावं निवासी व्यक्ति ने सोमवार को केस दर्ज कराया। बताया कि मेरी 16 वर्षीय बेटी घर से अचानक लापता हो गई। यह भी पढ़ें- कटेया में नाबालिग के अपहरण मामले में केस बेटी की तलाश की गई तो पता चला वह घर से सोने-चांदी के जेवरात व 60 हजार रुपये भी अपने साथ ले गई है। खोजबीन के बाद भी किशोरी का कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.