शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, अगस्त 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता के अनुसार नौ अगस्त की रात करीब दो बजे उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर से लापता हो गई। आरोप है कि कोई अज्ञात व्यक्ति शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। तहरीर में यह भी बताया गया है कि किशोरी एक मोबाइल नंबर पर किसी व्यक्ति से बातचीत करती थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.