मुरादाबाद, जून 18 -- संभल जिले के थाना बनियाठेर के एक गांव निवासी युवती ने बिलारी कोतवाली में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में कहा है कि उसकी उम्र 22 वर्ष है। दो साल पहले बिलारी कोतवाली क्षेत्र के असालतपुर गांव निवासी विशाल पुत्र भूरे सिंह से उसकी फोन पर बात शुरू हुई। इस दौरान आरोपी विशाल ने उसे शादी का झांसा देकर सिरसी रोड हनुमान मंदिर के पास बने एक गेस्ट हाउस में बुलाया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। विशाल ने उसे कई बार इस होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। इसके अलावा अन्य कई जगहों पर भी वह ले गया। जहां उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने विशाल पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की...