अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवक ने महिला से शारीरिक संबंध बना लिए। अब वह शादी से मुकर गया। विरोध करने पर महिला से मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बन्नादेवी क्षेत्र निवासी महिला का पति से विवाद चल रहा है। इसी बीच देहलीगेट निवासी विनोद कुमार आर्य का महिला के घर पर आना-जाना शुरू हो गया। दोनों की नजदीकियां बढ़ी तो प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि इसी बीच आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। पांच साल तक आरोपी संबंध बनाता रहा। दो दिन पहले आरोपी ने महिला को सिविल लाइन क्षेत्र के होटल में मिलने के लिए बुला लिया। वहां महिला ने शादी की बात कही तो आरोपी मुकर गया। विरोध करने पर मारपीट कर दी...